फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार : पश्चिमी यूपी को हाथ लगी मायूसी, किसान आंदोलन के बावजूद जाट व गुर्जर बिरादरी को नहीं दी तरजीह

Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में असरदार गुर्जर बिरादरी को भी साधने के लिए कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद थी। इस बिरादरी को भी मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल बाद हुए मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में पश्चिमी यूपी की झोली खाली रही। सरकार को असहज करता दिख रहा किसान आंदोलन और जातिगत समीकरण भी बेअसर रहे। विस्तार में यूपी से सात मंत्री बनाए गए लेकिन पश्चिमी यूपी को खाली छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में कद बढ़ाए जाने और जातिगत समीकरणों के आधार पर मंत्री बनने की उम्मीद लगाने वालों को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने संगठनात्मक रूप से प्रदेश को छह हिस्सों में बांट रखा है। पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ, सहारनपु और मुरादाबाद मंडल के 14 जिले हैं। बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में इन जिलों से किसी को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। 

तीन कृषि कानूनों को लेकर सात महीने से किसान दिल्ली की घेरेबंदी किए हुए हैं। इसमें पश्चिमी यूपी के किसानों की सक्रियता ज्यादा है। केंद्र में राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान कृषि बिलों के समर्थन में काफी मुखर रहे हैं। कई स्थानों पर उनका विरोध भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा था कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. बालियान का कद बढ़ाया जा सकता है। पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी मंत्री पद के दावेदारों में थे। राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा था कि डॉ. बालियान का कद बढ़ाकर और डॉ. सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल कर जाटों को लुभाया जा सकता है। 

पश्चिमी यूपी में असरदार गुर्जर बिरादरी को भी साधने के लिए कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद थी। इस बिरादरी को भी मायूसी हाथ लगी है।

इसके साथ ही मेरठ-हापुड़ सीट से तीसरी बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से मेरठ के लोग निराश हुए हैं। अग्रवाल वरिष्ठता के साथ ही संघ में भी पकड़ रखने वालों में से हैं। वह लगातार तीन बार सांसद चुने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें