सुलेमान के भाई शुएब ने शनिवार को नहटौर थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक आशीष तोमर, स्वाट टीम के सिपाही मोहित व तीन अन्य पुलिसकर्मी सुलेमान को घर से घासमंडी के पास मदरसे के सामने वाली गली में ले गए।
सिपाही मोहित ने अन्य पुलिसकर्मियों के कहने पर गोली मारकर सुलेमान की हत्या की। उधर, नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।