फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार बंधु ने जिला प्रशासन की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
बचत भवन में व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर किया बैठक का बहिष्क
विज्ञापन
मेरठ। व्यापारियों के कई अहम मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को होने वाली व्यापार बंधु की बैठक का जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण व्यापारियों ने बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों ने लगभग एक घंटे अधिकारियों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन

जिला मेरठ कैमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि बैठक में व्यापारियों की कई अहम समस्याओं पर चर्चा की जानी थी, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई व्यापारियों की छह माह तक की समस्याओं पर अभी तक चर्चा तक नहीं हुई है। विपुल सिंघल की आबकारी से संबंधित समस्या, लोकेश खुराना की खाद्य सुरक्षा से संबंधित, विष्णु दत्त पाराशर की नगर निगम से संबंधित समस्या, उपेंद्र गुप्ता की नगर निगम से संबंधित समस्या आदि अभी तक पेंडिंग हैं। वहीं, रजनीश कौशल ने बताया कि खैरनगर की सड़क बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। उधर, विनेश जैन की जिला उद्योग केंद्र और एलडीएम से संबंधित समस्या पेंडिंग है। विनेश जैन ने बताया कि बैंक अधिकारी सिक्के लेने से इंकार करते हैं। बैठक में विष्णु दत्त पाराशर, राकेश रस्तौगी, लोकेश अग्रवाल, विनीत जैन, वरुण, अकरम गाजी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें