फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की राखी बांधकर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका की तरफ से सनातन धर्म कॉलेज में वेस्ट मैटे​रियल से राखी बनाओ प्रतियोगिता का आय
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका द्वारा अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बंधन स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सनातन धर्म स्कूल की स्वच्छ सारथी क्लब से जुड़ी छात्राओं ने रचनात्मक पहल करते हुए अनुपयोगी वस्तुओं व रिसाइकिल वेस्ट से बनी राखियां नगर पालिका के कर्मचारियों को बांधकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने वेस्ट पेपर और अन्य बेकार मटेरियल का उपयोग कर सुंदर-सुंदर राखियां तैयार की, जो स्वच्छ भारत मिशन के प्रति उनकी जागरूकता और सहभागिता का प्रतीक रहीं।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की आईईसी टीम व स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा बच्चों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, होम कंपोस्टिंग, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, एमआरएफ सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में जनसहयोग सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें