कक्षा नौ की छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर कहा कि उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए। कोतवाली पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि आए दिन उसके साथ छेड़खानी होती थी। परिजनों को बताने पर आरोपियों ने उससे माफी मांगी। कुछ दिन बाद उसे बहलाकर बाइक पर बैठाकर अंजान जगह ले गए और उसकी अश्लील वीडियो तैयार की। इससे उसे डराते रहे। परिजनों के सामने वीडियो आ जाने के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने आरोपी युवकों पर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही। एसपी दफ्तर पर दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने परिवार की जान को भी खतरा बताया है। एसपी डी प्रदीप कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/