फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज ही खरीद लें दवा, कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Mon, 18 May 2026 07:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मवाना कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन की बैठक। (स्त्रोत एसोसियेशन) मवाना।
विज्ञापन
कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन

ऑनलाइन दवा की ब्रिकी का कर रहे ववोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। यदि आपको किसी मरीज के लिए दवा की जरूरत है तो आज ही खरीद लें। मवाना एसोसिएशन की बैठक में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध करते हुए 20 मई को दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया। नैना मेडिकल स्टोर पर संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में 20 मई को नगर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री जनहित और व्यापार हित में नहीं है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाइयां भारी छूट पर बेची जा रही हैं। लेकिन इन दवाइयों की प्रमाणिकता ठीक नहीं है। दवाइयां डॉक्टर के पर्चे पर ही मिलनी चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना डॉक्टर के पर्चे के ही दवाइयां सप्लाई कर दी जाती हैं। दवा व्यापार में अनेक दवाइयां नींद, बीपी, डिप्रेशन आदि और ऑपरेशन में प्रयोग होती हैं। जिसके बिना मरीज ठीक नहीं हो सकती है। नारकोटिक्स विभाग जांच के नाम पर छोटे-छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित करता है। जेल में डाला जा जाता है। दवाई के व्यापार से नारकोटिक्स विभाग को दूर किया जाए और ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र त्यागी, पंकज गर्ग, महामंत्री रवि मलिक, शौराज सिंह, विपिन चौहान, लीलापथ, मनोज शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें