फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव घोषणा के बाद अरुण वशिष्ठ पैनल ने नवीन गुप्ता को दोतरफा घेरने का प्रयास किया। एक ओर अरुण वशिष्ठ पैनल ने आमसभा के बाद नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया। वहीं, दूसरी ओर नवीन गुप्ता द्वारा आयोजित चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों को गुप्त समर्थन देकर चुनाव मैदान में उन्हें नवीन गुप्ता के खिलाफ मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। कुल 88.64 फीसदी पड़े वोटों ने स्थिति स्पष्ट कर दी कि दोनों ही गुटों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान स्थल एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज के बाहर सुबह नौ बजे से ही मेले का माहौल रहा। 1356 वोटों में 1202 वोट डाले गये। चुनाव अधिकारी महेश सिंघल के अनुसार, 88.64 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव कार्यालय के बाहर निर्दलीय प्रत्याशी संजय गोयल (गैलेक्सी) ने दो विशाल पंडाल लगाए। यहां वोटरों के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया। नवीन गुप्ता पैनल के पंडाल में मतदाताओं के लंच का प्रबंध किया गया था। चुनाव प्रचार के लिए टोपी, पंपलेट, होर्डिंग, मास्क, टीशर्ट आदि का प्रयोग किया गया। अध्यक्ष प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने भी पंडाल लगाया। मंत्री विपुल सिंघल के समर्थन में मुखौटे लगाकर कई युवकों ने वोट मांगे। मतदान केंद्र के बाहर सभी प्रत्याशी सुबह से शाम तक जमे रहे।
विज्ञापन

मतदान केंद्र में की गई उपयुक्त व्यवस्था
चुनाव अधिकारी महेश सिंघल, गिरीश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल के साथ छह सह चुनाव अधिकारी मुदित मांगलिक, संजीव जैन, अंकेश अग्रवाल, अपार मेहरा, संजय अग्रवाल, गोविंद सोनकर सहित 27 अन्य सहयोगियों ने मतदान कार्य कराया। सदस्यता मतदान सूची के अनुसार 696 संस्थाओं कोे नौ क्षेत्रों में बांटा गया है। क्षेत्र संख्या एक से नौ तक के लिए अलग अलग टेबल पर मत पर्ची देने की व्यवस्था की गई। मतपेटी को मतदान केंद्र के मध्य मेें रखा गया। यहां हर वोटर का वोट डालते हुए फोटो खींचा गया। पूरी मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। मंगलवार सुबह नौ बजे मतगणना कार्य शुरू होगा। दोपहर 3 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा।
इन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
अध्यक्ष प्रत्याशी : नवीन गुप्ता - रूपक अग्रवाल
महामंत्री प्रत्याशी: संजय जैन - संजय गोयल
मंत्री प्रत्याशी: मनीष शर्मा, राजेश सिंघल, संदीप गोयल, तिलक नारंग, अनुज सिंघल, लल्लू मक्कड़, विजय आनंद अग्रवाल, विपुल सिंघल, सुमित ग्रोवर, अंकुर गोयल।
महामंत्री पद पर कड़ा मुकाबला
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में संजय गोयल ने सोशल साइट, मोबाइल मेसेज, होर्डिंग सहित व्यापारियों के यहां डोर टू डोर विजिट कर महामंत्री पद नवीन गुप्ता पैनल के संजय जैन के सामने चुनौती पेश की। मतदान केंद्र पर सुबह से शाम तक संजय गोयल को लेकर चर्चा रही। इस बीच कुछ मतदाताओं का रुझान भी महामंत्री प्रत्याशी संजय गोयल की तरफ था।
अरुण वशिष्ठ पैनल का शपथ ग्रहण समारोह आज
मेट्रो प्लाजा स्थित संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय में संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमल ठाकुर ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंत्रियों को पत्र बांटने के लिए अधिकृत किया। उन्होंने बताया कि सदर स्थित रंग महल मंडप में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में संरक्षक अरुण वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष पवन मित्त, उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, मंत्री अनुज वशिष्ठ, बाबूलाल गुप्ता, उज्ज्वल अरोड़ा, गजेंद्र शर्मा, ललित गुप्ता, अमूल्य, सुधांशु, प्रदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नाबालिगों ने संभाली मतदान व्यवस्था
महाविल्वेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय के 16 छात्रों को अलग अलग टेबल पर मत पर्ची बांटने के कार्य में लगाया गया। सभी छात्र 18 वर्ष से कम उम्र के थे। इस दौरान विद्यालय के दो शिक्षक भी व्यवस्था में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें