फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल आने से व्यापारी परेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। लॉक डाउन के दौरान लगभग दो माह तक बाजारों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। अब बिजली विभाग द्वारा दुकानदारों के पास बिल भेजने शुरू कर दिए हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

कस्बे के दुकानदार सरदार बंशी सिंह, कपिल शर्मा, गौरव, संजय, सौरव सूरज सोनी आदि का कहना है कि जब दुकानें ही बंद रही है तो वो बिल कैसे भरेंगे। दुकानें बंद रहने से उनकी किसी तरह की आमदनी भी नहीं हो पाई। बिजली मीटर की रीडिग जीरो होने के बाद भी उनका बिल आया हुआ है। बिजली विभाग को चाहिए कि वह दुकानदारों के 15 मई तक के बिजली बिलों को पूरी तरह से माफ करे। कस्बे के व्यापार संघ के महामंत्री गोपाल शर्मा ने मांग की है कि दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश सरकार बिलों पर रियायत दे। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों और दुकानदारों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द ही ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें