फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप में डकैती के मामले में एसएसपी अॅफिस में हंगामा

विज्ञापन
एसएसपी से मिलने आये संयुक्त व्यापार संघ के पदाधीकारी।
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ज्वेलरी शॉप में डकैती का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को व्यापारियों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। व्यापारियों ने दो दिन में खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके अलावा व्यापारियों ने अन्य कई वारदात के खुलासे की मांग उठाई।
विज्ञापन

पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी से मिले। उन्होंने शास्त्रीनगर में ज्वेलरी शॉप में डकैती और गढ़ रोड पर सतगुरु होटल के मालिक को गोली मारने की घटना में खुलासे की मांग की। कहा है कि दो सप्ताह बाद भी लूट का माल बरामद नहीं हुआ है और बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। इसको लेकर व्यापारियों में दहशत है। मामले में एसएसपी ने घटनाओं के खुलासे का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। इस दौरान व्यापार मंडल के संगठन महामंत्री सुमेर सिंह, पीयूष वशिष्ठ, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, नीरज कौशिक, हाजी सारिक, संजय शर्मा, पवन कुमार, बालेंद्र ढाका आदि मौजूद थे। वहीं शाम को अरुण वशिष्ठ गुट भी मामले में एसएसपी से मिलने पहुंचा। इस दौरान व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ, कमल ठाकुर, दलजीत सिंह, अजय गुप्ता, सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें