फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : व्यापारी पिता-पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती

Fri, 02 Feb 2018 07:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र की न्यू मोहनपुरी में व्यापारी प्रवीण अरोड़ा का परिवार रहता है। प्रवीण की खैरनगर में अरोड़ा मर्चेंट नाम से दुकान है। जहां पर प्रवीण के साथ उनका बेटा प्रखर भी बैठता है। बृहस्पतिवार रात पिता-पुत्र खैरनगर से स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर से करीब 200 मीटर पहले ही गली में दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक अड़ा दी। स्कूटी गिरते ही दोनों बदमाश पिता-पुत्र पर टूट पड़े।

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र से बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा। तभी बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जिसमें प्रवीण और प्रखर को पेट में गोली लगी। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग घरों से दौड़े। इससे पहले बदमाश बैग छीनते, लोगों की भीड़ लग गई। खुद को घिरा देखकर बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भाग गए। एसपी क्राइम शिवराम यादव, एएसपी सिविल लाइन अंकित मित्तल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस मामले की जानकारी में जुटी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें