फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी पिता-पुत्र के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
किराना व्यापारी के साथ मारपीट व दुकान में तोडफोड के मामले में थाने में एकत्र व्यापारीगण। (मवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सुभाष चौक के पास किराना व्यापारी के साथ शनिवार शाम मारपीट की गई व दुकान में तोड़फोड़ की गई। घटना के विरोध में काफी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित व्यापारी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यापारी दीपक धमीजा ने तहरीर में बताया कि मेरठ रोड पर सुभाष चौक के पास धमीजा किराना स्टोर के नाम से दुकान है। नौ दिसंबर को बहसूमा थाने के गांव हंसापुर निवासी युवक से दुकान के सामने गाड़ी करने का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की थी। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई थी। गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर बीचबचाव करा दिया था। शनिवार शाम 7:00 बजे आरोपी अपने दो साथियों के साथ दुकान पर आया, जिन्होंने हाथों में बल्ला और अवैध हथियार ले रखे थे। जबरन दुकान में घुस आए आरोपियों ने उसके व उसके बुजुर्ग पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की। मारपीट होते देख आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और अफरातफरी का माहौल हो गया। भीड़ एकत्र होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित व्यापारी के साथ काफी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे और घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी करने की बात कही।

किराना व्यापारी के साथ मारपीट व दुकान में तोडफोड के मामले में थाने में एकत्र व्यापारीगण। (मवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें