फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने उत्पीड़न का आरोप लगा दी पलायन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी ने उत्पीड़न का आरोप लगा दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

बहसूमा। मंगल बाजार निवासी व्यापारी ने शुक्रवार को नगर पंचायत पर कई आरोप जडे़। कहा कि कभी हाइटगेज, कभी घर के सामने हैंडपंप लगाने तो कभी बिजली का खंभा लगाकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए पलायन की चेतावनी दी है।
कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी व्यापारी मुरलीधर को नगर पंचायत कभी हाइटगेज लगाकर तो कभी उसके मकान के सामने हैंडपंप लगाकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। कई माह पूर्व मुरलीधर ने नगर पंचायत के उत्पीड़न से त्रस्त होकर अपने मकान व दुकान पर बिकाऊ का बोर्ड लगाकर पलायन की चेतावनी दी थी। उसके बाद कई दिन तक धरना प्रदर्शन होने के बाद नगर पंचायत बैकफुट पर आ गई थी। व्यापारियों को हाइटगेज हटवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक नहीं हटाया।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पंचायत मुख्य मार्ग पर बिजली के दो खंभे आमने-सामने लगा रही है ताकि व्यापारी के यहां यहां वाहन न आ सके। व्यापारी को कस्बे में सीएम के आगमन की जानकारी हुई तो उसने हाइटगेज को हटवाने की मांग को लेकर पलायन की चेतावनी दी है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर हैं दो प्राइमरी स्कूल
नगर पंचायत यह भी भूल रही है कि जिस मार्ग में हाइटगेज व बिजली के खंभे लगाए उसके आगे दो प्राइमरी स्कूल भी हैं। यदि स्कूलों में आगजनी जैसा कोई हादसा हो गया तो दमकल की गाड़ी कहां से जाएगी। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि बच्चों के स्कूलों को जाने वाले मार्ग में किसी प्रकार का अवरोध न किया जाए।
समस्या का समाधान होगा
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह का कहना है कि सीएम आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें