फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल और महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। पीएल शर्मा रोड स्थित जीतू सिंह नागपाल को बुधवार रात को हाउस ही हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं कंकरखेड़ा स्थित शैंकी वर्मा को भी पुलिस ने भी हाउस अरेस्ट कर लिया है। बुधवार को नारेबाजी करने को लेकर जीतू और शैंकी वर्मा की एडीएम सिटी से बहस हो गई थी।
विज्ञापन

जीतू सिंह नागपाल ने ऐलान कर दिया है कि दिल्ली में जल्द लोकसभा का घेराव किया जाएगा। व्यापारी अपने उत्पीड़न की आवाज बुलंद करेंगे। जीतू ने कहा कि जो एडीएम सिटी ने जिस तरह से गलत भाषा का प्रयोग किया इसका भी विरोध किया जाएगा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उनको दो दिन बाद लखनऊ में बुलाया है। पूरा विषय उनकी जानकारी में हैं। वहीं दूसरी ओर संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि जिन व्यापारियों को मेरठ बंद को लेकर हाउस अरेस्ट किया गया है यह पुलिस का गलत कदम उठाया गया है।

सचिन सिरोही व्यापारी न्याय यात्रा निकालेंगे
मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी सेंट्रल मार्केट पहुंचे और व्यापारियों को अपनी टीम के साथ समर्थन दिया। सचिन सिरोही ने कहा कि वह अपनी व्यापारी न्याय यात्रा सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए निकालेंगे। यह यात्रा मेरठ से गृह मंत्री अमित शाह के आवास तक जाएगी। सचिन सिरोही ने कहा कि वह पूरे देश के व्यापारियों के लिए कानून बनाने की मांग अमित शाह से करेंगे। इसका रास्ता केंद्र सरकार ही निकाल सकती है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें