फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के फास्टैग नहीं हो रहे रीड, परिवहन विभाग को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों के फास्टैग नहीं हो रहे रीड, परिवहन विभाग को भेजा पत्र
विज्ञापन

- कल से सभी लेन हो जाएगी फास्टैग
- बिना फास्टैग वाहनों से वसूला जाएगा डबल चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। टोल पर मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने वाली रोडवेज बसों पर लगे फास्टैग मुसीबत बने हुए हैं। बसों पर लगे फास्टैग सही से रीड नहीं हो रहे हैं, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन ने परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। जिससे टोल प्लाजा पर होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

टोल प्रबंधन के अनुसार 15 फरवरी से सभी लेन फास्टैग हो जाएगी। टोल से प्रतिदिन 800-900 बसें आती जाती हैं। रोडवेज बसों में लगे अधिकतर फास्टैग रीड नहीं होते है जिससे टोल कटने में परेशानी आती है। बसों में लगे फास्टैग की समस्या के लिए टोल प्रबंधन ने मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के परिवहन विभाग को पत्र भेजकर उन्हें सही करवाने व जिन बसों में फास्टैग नहीं लगे हैं उनमें जल्द से जल्द लगवाने का आग्रह किया है। साथ ही बताया कि बिना फास्टैग लगे वाहनों से डबल चार्ज वसूल किया जाएगा। एनएचएआई ने निर्देश जारी किए है कि फास्टैग वॉलेज में न्यूनतम राशि रखना जरूरी नहीं है। टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि रविवार की शाम को अतिरिक्त पुलिस बल की मांग टोल प्लाजा पर की गई है। एनएचआई ने इस संबंध में डीएम और एसएसपी को पहले ही पत्र भेज रखा है। रोडवेज बसों पर लगे फास्टैग दिक्कत दे रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। टोल प्लाजा की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें