फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंडन पुल के पास बस-पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल

विज्ञापन
सरूरपुर। बिनौली-बरनावा रोड पर हिंडन नदी पुल के पास बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर। संवाद
विज्ञापन
- घायल चालक के गुस्साए परिजनों ने बस परिचालक को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। बिनौली-बरनावा मार्ग पर हिंडन नदी पुल से पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार पिकअप अपनी सही दिशा में जा रही थी, जबकि बस के गलत दिशा से आने का आरोप लगाया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और चालक विजयपाल घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद बस चालक ने घायल पिकअप चालक के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर घायल चालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में बस के परिचालक की पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना के चलते सरधना-बिनौली मार्ग पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर मेरठ और बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें