मोदीपुरम। इस समय धरती जल रही है और राहत के आसार नहीं हैं। इस बार वेस्ट यूपी में मानसून भी सामान्य से कम रहने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
मेरठ में प्री मानसून में 1 मार्च से लेकर 31 मई तक 15.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है। जबकि वेस्ट यूपी में 40 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मेरठ समेत नौ जनपदों में यही हाल है। वहीं 24 घंटे पहले तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। 2 व 3 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं। इस कारण पारा थोड़ा गिर सकता है। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
जिले वास्तविक सामान्य प्रतिशत
मेरठ 15.9 39.8 -60