फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समारोह में सराफा कारोबारी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से वेस्ट एंड रोड स्थित ग्रैंड औरा में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही समारोह में सराफा कारोबारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। यह हमारी अनूठी संस्कृति का हिस्सा है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं अजय गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुट करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाजार के अध्यक्ष अनिल जैन ने की। महामंत्री अंकित सिंघल ने व्यापारियों को वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
इस दौरान 11 व्यापारियों को स्वर्ण स्तंभ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भजनों और गीतों के साथ फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में विवेक गौड, हिमांशू वर्मा, नीरज बंसल, दीपक जैन, सुमित जैन, विकास जैन, अभिषेक वर्मा, विशाल, गौरव जैन, प्रशांत जैन, अनुज जैन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें