फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफा कारोबारियों ने बाजार रखा बंद, धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

सार

मेरठ में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिलने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी नितिन वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बाजार पुनः खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। पुलिस ने आरोपी नितिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ही व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ और बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन

विजय आनंद अग्रवाल की शहर सराफा में बंधु ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आरोप है कि बुधवार दोपहर दो बजे उनकी दुकान पर गंगा ज्वेलर्स में एक करोड़ रुपये की चोरी करने वाला जमानत पर रिहा हुआ नितिन वर्मा पहुंचा। नितिन ने धमकी दी कि तुम्हारी वजह से पुलिस ने मुझे पकड़ा है, मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा। इसके बाद आरोपी भाग गया। विजय आनंद ने सूचना देहली गेट थाना प्रभारी को फोन पर दी, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद शाम सवा पांच बजे देहली गेट थाना प्रभारी बंधु ज्वेलर्स पर पहुंचे और जानकारी की।
विजय आनंद ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद महादेव मंदिर सराफा बाजार में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने शाम को छह बजे बैठक की। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के तमाम पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने विजय आनंद अग्रवाल को सुरक्षा देने की मांग की। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद रखने की घोषणा कर दी। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक बाजार बंद रखा। दोपहर में व्यापारियों के बीच अधिकारी पहुंचे और नितिन वर्मा को तमंचे के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। भविष्य में भी सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दीं। इस दौरान नील की गली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, कागजी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष गुलशन पाहवा, सदर बाजार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्मी सपरा, शहर सर्राफा बाजार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश माहेश्वरी, संदीप अग्रवाल, मनोज गर्ग, कोमल वर्मा, बलराम जौहरी, अक्षत जैन, रोहित जैन, अनिल शारदा, दीपक जौहरी, अमित अग्रवाल, दीपक कंसल, अनुराग अग्रवाल, विकास रस्तोगी, संत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें