फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पथराव और गोलियां चलीं, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित चुंगी वाली गली में बच्चों के विवाद ने शनिवार को भयंकर रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे एवं गोलियां चल गईं। वहीं, पथराव भी हुआ। इसके चलते दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की चुंगी वाली गली निवासी अयान (9) पुत्र अजीम और मनु (15) पुत्र इंतजार शुक्रवार को खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। यह थोड़ी देर बाद मारपीट में बदल गई। इसके बाद पड़ोसियों ने दोनों में समझौता करा दिया। शनिवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दोनों बालक घर से बाहर निकले तो उन्होंने एक-दूसरे पर कटाक्ष कर दिया। इसकी जानकारी दोनों बालकों ने अपने परिजनों को दी। इस पर दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले एवं पथराव हुआ। वहीं, आरोप है कि दोनों तरफ से गोलियां भी चलीं। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें मनु पक्ष से आमिर, सम्मुन, जब्बार, परवेज व सलीम तथा अयान पक्ष से शाकिर, अकरम, शकील, कालिया, निजाम, सोनू व दो अन्य शामिल हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें शकील, सुहेल, नाजिम और अकरम हैं। वहीं, लोगों कहना है कि दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चली हैं। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ। जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई तथा दुकानें बंद हो गईं। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लोग लॉकडाउन के बावजूद मीट, कपड़ा और चप्पल आदि की दुकान खोल रहे हैं। क्षेत्र में ई-रिक्शा, बैलगाड़ी तथा जुगाड़ आदि खुलेआम चलाए जा रहे हैं। जिससे वे जनता की जान को खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि लिसाड़ी गेट पुलिस अनजान बनी हुई है। आए दिन क्षेत्र में इसी को लेकर गोलियां चल रही हैं। आए दिन मारपीट हो रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन
दो पक्षों के विवाद में अभी तक एक पक्ष की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें