फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुर में हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरपुर में हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत रोड पर मीरपुर गांव में सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मेरठ-बड़ौत रोड पर हादसा सोमवार शाम के वक्त हुआ। मीरपुर निवासी शोएब (19) पुत्र इरफान अपने साथी रोहित भदौड़ा के साथ बुलेट पर सवार होकर मीरपुर से मेरठ की ओर जा रहा था। तभी सामने से तेज गति में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर जा गिरे। इनमें से शोएब का सिर सड़क में जा लगा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि हादसे के बाद मौके से दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पहले सीएचसी और फिर मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुछ समय बाद ही शोएब की मौत हो गई। मृतक के परिजनों में मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक युवक ने युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें