फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोहटा रोड पर अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- राधा कुंज और कवि नगर कॉलोनी में मेडा की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को फिर से कार्रवाई की। रोहटा रोड पर दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। कॉलोनियों में बनी सड़कें, बिजली के खंभे सहित अन्य निर्माण तोड़ दिए गए। मेडा की टीम ने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
पहली कार्रवाई कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित राधा कुंज कॉलोनी में हुई। प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार शर्मा के अनुसार यहां सुरेंद्र की ओर से करीब 7500 वर्ग मीटर भूमि पर बिना मानचित्र कॉलोनी विकसित की जा रही थी। पहले नोटिस दिया गया और मंगलवार को कॉलोनी के अंदर बनाई गई सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।दूसरी कार्रवाई भी पास में ही कवि नगर कॉलोनी में की गई। यहां विपिन चौधरी की ओर से करीब 12 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मेडा की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्देपुर में कार्रवाई न होने से उठ रहे सवाल

उल्देपुर और उसके आसपास के गांवों में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर प्राधिकरण बुलडोजर चलाने की तैयारी का दावा कर रहा है लेकिन उल्देपुर में अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। उल्देपुर और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में बांटकर कॉलोनी विकसित की जा रही हैं। सड़क, बिजली, नाली और अन्य सुविधाएं विकसित कर लोगों को प्लाॅट बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उल्देपुर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। प्राधिकरण को पहले उल्देपुर और फिर शहर के बाहरी बनी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें