फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बृहस्पतिवार को परतापुर में 36 हजार वर्गमीटर में बनी अवैध दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। मेडा की ओर से कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। बिना मानचित्र के कॉलोनी विकसित करने वाले लोगों ने विरोध जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। प्रवर्तन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। परतापुर में दयाल मार्ग के पीछे गगोल रोड पर नस्सी कासिम और हसन द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने यहां कच्ची सड़कें और प्लॉटों की बाउंड्रीवॉल ध्वस्त की। दूसरी कार्रवाई दिल्ली रोड स्थित भूडबराल में हुई। यह कॉलोनी मुकेश पंवार द्वारा विकसित की जा रही थी। इसे भी ध्वस्त कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें