फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजलूम समाज पार्टी का गठन किया

विज्ञापन
मजलूम समाज पार्टी के अध्यक्ष लोगों को संबोधित करते हुए। - फोटो : BHESUMA
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। मोड़ खुर्द गांव स्थित मुसलिम भवन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 10 जनपदों के लोगों की सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने दबे कुचले मजलूम लोगों की आवाज उठाने का बीडा उठाया। अमन व भाईचारा कायम करने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार करने की बात कही। सभा में वक्ता सूबेदार चौधरी मोहर्रम अली शामली ने मजलूम समाज पार्टी के गठन का प्रस्ताव रखा। इसका उपस्थित लोगों ने समर्थन किया। चौधरी अरविंद के प्रस्ताव पर लियाकत मुसलिम को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। लियाकत ने कहा कि मजलूम समाज पार्टी गरीब वर्गों की शैक्षिक, सामाजिक, व आर्थिक तरक्की के लिए हमेशा संघर्ष करेगी। अध्यक्षता मोमीन जोला ने और संचालन नजाकत अली, इकबाल ने किया।विक्रम सिंह, अरशद पल्डी, डॉ. आमिर खान, राजपाल चौहान, सुदेश कुमार, कलीम प्रधान, फजरू प्रधान, सलमान कुरैशी, रिजवान मलिक, सज्जाद प्रधान, जहीर आलम बुलंदशहर, रियासत अली, चौधरी सगीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें