फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप में किठौर कस्बा रडार पर   

Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
विज्ञापन
पुलिस कैप लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप प्रकरण में बदमाशों की लोकेशन किठौर क्षेत्र की मिलने से किठौर कस्बा रडार पर आ गया है। केस की कमान डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने अपने हाथ में ले ली है। जोनल क्राइम ब्रांच रविवार को जांच में जुटी रही। शामली जिले में भी इस केस से बावरिया गिरोह का लिंक तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद बुलंदशहर पुलिस बावरिया और स्थानीय बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। सर्विलांस में बदमाशों और बावरिया गैंग की लोकेशन किठौर में मिली है। वारदात के बाद अलग-अलग गैंग बनाकर काम कर रहे बावरिया गिरोह के 222 लोगों की सूची बनाई गई है।

शामली के झिंझाना क्षेत्र में भी बावरिया बस्तियां हैं। लिहाजा पुलिस शामली में भी इस गिरोह का लिंक तलाश रही है। किठौर क्षेत्र में घटना वाले दिन सक्रिय मिले मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल से यह पता चल रही है कि उक्त नंबर कहीं शामली में तो सक्रिय नहीं थे। रविवार को दिन भर जोनल क्राइम ब्रांच इसमें जुटी रही। किठौर कस्बे से दो लोगों को उठाने के बाद उनसे हुई पूछताछ के आधार पर कस्बे के कई लोगों की तलाश चल रही है। कुछ से पूछताछ भी की गई। सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे सहारनपुर के सलीम गैंग का हाथ बताया जा रहा है।  सहारनपुर जिला शामली की सीमा से सटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें