फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीवेज निकासी न होने से फूंका बिल्डर का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मवाना रोड पर अम्हेड़ा आदिपुर स्थित वृंदावन एन्क्लेव कॉलोनी में सीवेज निकासी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने रविवार को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। वृंदावन एक्न्क्लेव रेजिडेंस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक तिवारी और सचिव राजकुमार ने बताया कि इस कॉलोनी में लगभग 300 परिवार रहते हैं। कॉलोनी को बिल्डर अशोक सैनी द्वारा विकसित किया गया था। मकान बेचते समय बिल्डर ने कॉलोनी में दो-तीन स्थान पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट दर्शाए थे, लेकिन बाद में सभी ट्रीटमेंट प्लांट बंद करके पूरी कॉलोनी के सीवेज को पास के तालाब में डाल दिया। अब यह तालाब भी पूरी तरह से गंदे पानी से भर चुका है और सीवर का गंदा पानी कॉलोनी में फैल रहा है। इससे मच्छरजनित बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे गुस्साए लोगों ने बिल्डर का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में डॉ. डीके सिंह, राजू यादव, सुभाष चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें