फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाएं : सुनील भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौचंदी रोड स्थित भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर में किया पूजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी रोड स्थित भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम एवं राधा कृष्ण के दर्शन किए। पंडित सुनील भराला ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, न्याय, शौर्य और समाज कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आएं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। इन्हें संरक्षित और सशक्त बनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जब समाज अपने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करता है तब वह विकास और समृद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ता है। भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा धर्म और सत्य की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर समिति ने पंडित सुनील भराला का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राजकुमार कौशिक, बहन कृष्णा, दिनेश कौशिक, सुभाष शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, हरेंद्र भारद्वाज, राहुल शर्मा, रविंद्र कौशिक, प्रमोद कुमार एवं राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें