फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैंसा चोरी कर किया कटान, जंगल में मिले अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव कैली स्थित एक अहाते से चोरों ने शनिवार रात भैंसा चोरी कर घर से कुछ दूरी पर ही खेतों में कटान कर दिया और मांस ले गए। रविवार सुबह खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को पशु की रस्सी व अन्य अवशेष मिले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन युवक घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कैली निवासी विशेश्वर के अनुसार उसका अहाता गांव के बाहर की ओर बना हुआ है। प्रतिदिन की भांति शनिवार रात भी अहाते में पशु बंधे हुए थे। चोरों ने पशुओं के बाड़े से एक भैंसा चोरी कर लिया। रविवार सुबह जब पशु स्वामी नींद से जागा तो भैंसा न मिलने पर उसने शोर मचाया। कुछ समय मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। आसपास खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव कैली में ही जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में चोरी किए गए भैंसा के अवशेष व रस्सी मिली। पशु स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल के पास में ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अलग-अलग तीन बाइकों पर तीन युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि आरोपी कटान के बाद मांस को पॉलिथीन में लादकर बाइकों पर ही लेकर गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बयान.....
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें