फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूथ कमेटी के साथ नए सदस्य बनाने में जुटे बसपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के पश्चिम उप्र प्रभारी ने मंडल स्तरीय बैठकर करके पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने और नए सदस्य बनाने में जुटे हैं। विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह तैयार करने के लिए शनिवार को बसपा के पश्चित उप्र प्रभारी मुनकाद अली ने मंडलीय समीक्षा बैठक की। जिसमें कुछ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
फूलबाग कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर मुनकाद अली ने संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा, बूथ स्तरीय संगठन तैयार करके उसकी अन्य पदाधिकारी भी समीक्षा करें। इसके लिए ही पार्टी हाईकमान ने जिम्मेदारी बांटी है। समय-समय पर संगठन की समीक्षा के लिए विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है। ताकि शीघ्र कार्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र बूथ कमेटी के साथ-साथ सदस्यता का कार्य पूरा किया जाए। मेरठ की सभी विधान सभाओं से जिताऊ प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सूरज सिंह,मंडल प्रभारी सतपाल पेपला, शाहजहां सैफी एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव, डॉ. सुभाष प्रधान, डॉ. कमल सिंह, पुष्पेंद्र जाटव, महावीर प्रधान, मनोज जाटव, परवेज, कांति प्रसाद, राकेश फलावदा, पिंटू लोहिया, मोहित कश्यप, धीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें