फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बड़ी कार्रवाई, बसपा हाईकमान ने मोहित आनंद को हटाकर जयपाल सिंह को बनाया मेरठ जिलाध्यक्ष, ये रही वजह

Tue, 17 Oct 2023 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बहुजन समाज पार्टी ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान जिलाध्यक्ष मोहित आनंद को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर जयपाल सिंह को नए जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। 
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में कार्यकर्ताओं के बीच चल रही आपसी गुटबाजी के चलते पदाधिकारी में उठापटक का दौर जारी है। जहां एक दिन पहले ही मंडल कोऑर्डिनेटर प्रशांत गौतम सहित तीन लोगों को पार्टी हाई कमान ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं दूसरे दिन ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित आनंद को भी मेरठ से हटकर बागपत जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ-साथ मेरठ -सहारनपुर-मुरादाबाद मंडल के कोऑर्डिनेटर राजकुमार गौतम से भी मेरठ मंडल की जिम्मेदारी छीन ली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मेरठ में विस्फोट: साबुन फैक्टरी में ब्लास्ट से चार की मौत, छह घायल, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के नेताओं में लगातार अभद्र व्यवहार और पार्टी के खिलाफ कार्य करने के आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं, जिसके चलते पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर का संगठन तैयार करना तो भूल गए, अब सभी लोग अपने पदों को बचाने में जुटे हुए हैं।

पार्टी हाई कमान ने ओबीसी जातियों को साधने के लिए मेरठ संगठन के जिला अध्यक्ष के पद पर पाल समाज से जयपाल सिंह पाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। बता दें कि जयपाल सिंह पाल पूर्व मेंबहुजन समाज पार्टी से पार्षद भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें