फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीड़ित परिवार से मिले असपा पदाधिकारी

Sat, 16 May 2026 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ रोड पर बस स्टैंड स्थित बैटरी की दुकान में आग लगने की घटना के बाद आज समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान हाजी तौफीक इलाही और जिलाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह मौजूद रहे। प्रदेश संगठन मंत्री संजीव पाल, युवा मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, बंटी उर्फ शाहरुख आरिफ, रामकिशोर, राजीव, विपिन कुमार, सभासद मुकेश, डॉ. रामवीर सिंह, जफर, सोनवीर और हरीश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मनोज पाल ने किया। पार्टी पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से उचित सहायता दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें