फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में बदलाव, कई पदाधिकारियों पर गाज 

Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा में बदलाव का दौर चल रहा है। जिलाध्यक्ष बदलने के बाद अब कई अन्य पदाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के लिए कमर कस लें। भाजपा के खराब कार्यों से जनता को अवगत कराएं।
दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में आयोजित मेरठ व सहारनपुर मंडल के कैडर कैंप में बतौर मुख्य अतिथि आए पूर्व सांसद घनश्याम चंद खैरवार ने कहा कि बीजेपी को हराने का एक ही मंत्र है। बीजेपी द्वारा कराए गए खराब कार्यों से जनता को अवगत कराने की जिम्मेदारी बसपाई लें। लोगों को बताएं कि किस तरह से भाजपा जनता का शोषण कर रही है। खास तौर से दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राइन ने कहा कि युवा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बसपा की नीतियों के बारे में बताएं। बूथवार इस बाबत तैयारी की जाए। बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज मेरठ मंडल डॉ. कमल सिंह राज, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, मंडल प्रभारी भाईचारा संगठन शाहजहां सैफी, सतपाल पेपला, दिनेश काजीपुर, जनेश्वर प्रसाद, कुलवीर पाल, विजय भारती, कुलदीप गुर्जर, अमित प्रधान, अनिल, चतर सिंह जाटव, शारदा प्रधान, पीयूष जाटव, परविंदर भारती, संगीता दोहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन


नया फार्मूला
वक्ताओं ने कहा कि अब जोन इंचार्ज भी बूथों पर जाकर बूथ कमेटी बनवाएंगे। नीचे के कार्यकर्ता ऊपर के पदाधिकारियों को रिपोर्ट नहीं बल्कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समस्याएं पूछेंगे और अपने साथ लगाकर काम कराएंगे। हर विधानसभा में तीन तीन प्रभारी बनेंगे और सभी को बराबर काम करना होगा।

मुरारी लाल केन बने मंडल जोन इंचार्ज
बसपा ने पुराने कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देने की कवायद तेज कर दी है। दो बार सिवालखास से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके पुराने कार्यकर्ता मुरारीलाल केन को मुख्य मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है। दीपक गून को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सुभान प्रधान ने बताया कि कुछ पदाधिकारी कार्य करने में असमर्थ थे। इनकी जगह पर नए पदाधिकारी रखे गए हैं। जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी की जगह मुनकाद जसौरी, जिला सचिव उदयवीर त्यागी की जगह विक्रांत त्यागी, कोषाध्यक्ष नवाब सिंह लखवाया की जगह धर्मेंद्र प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है। महानगर कमेटी में महासचिव विजय गुर्जर के स्थान पर आदेश को तथा कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद पालीवाल की जगह रामप्रकाश को मनोनीत किया गया है।


अब यह है कार्यकारिणी
जिला कमेटी - जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मुनकाद जसौरी, जिला महासचिव ब्रह्मजीत गौतम, जिला सचिव विक्रांत  त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति। 
विज्ञापन


महानगर कमेटी
महानगर अध्यक्ष कांति प्रसाद, उपाध्यक्ष हाजी शारिक, महासचिव आदेश त्यागी, सचिव गजेंद्र मांगलिक, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश जाटव। 



बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने का आरोप
मेरठ। वीनस गार्डन के बाहर कुछ बसपा कार्यकर्ताओं ने पर्चे चस्पा कर दिए। आरोप लगाया कि बसपा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का बार बार अपमान हो रहा है। पिछले सप्ताह मलियाना में हुई बैठक में भी वहां लगी बड़ी प्रतिमा पर बसपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण नहीं किया। उस हालत में जबकि मुख्य जोन इंचार्ज सतपाल पेपला मलियाना क्षेत्र के ही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बाबत जब पेपला से बात की तो उन्होंने उल्टा कार्यकर्ताओं ेसे ही अभद्रता कर दी।  कैडर कैंप में भी यही हुआ। उधर सतपाल पेपला ने इससे साफ इंकार किया। कहा कि कुछ लोग पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें