प्रेस वार्ता में मौजूद इमरान मसूद
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को सहारनपुर नगर निगम के महापौर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। सहारनपुर पहुंचे बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक इमरान मसूद की पत्नी साइमा मसूद को प्रत्याशी घोषित किया है।
पत्रकारों से बात करते हुए शमसुद्दीन राइन ने कहा कि बहन जी ने साइमा मसूद के नाम पर पहले से ही मुहर लगाई हुई थी, लेकिन आधिकारिक घोषणा आज हुई है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान के पत्रकार वार्ता में नहीं पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे सदन में है और वह पूरी तरह से पार्टी प्रत्याशी के साथ है।