फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाथ में पिस्टल लिए बसपा पार्षद पति ने खुलेआम दी धमकी, वीडियो वायरल

Tue, 14 May 2019 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वीडियो में पार्षद पति खुलेआम पिस्टल तानकर दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के मेरठ में बसपा पार्षद पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गंगानगर क्षेत्र के कसेरू बक्सर से पार्षद पति खुलेआम पिस्टल तानकर धमकी देता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


मामला लगभग दो सप्ताह पहले मवाना रोड स्थित नेहरूनगर कॉलोनी का है। गैस कनेक्शन के लिए कॉलोनी में 30 अप्रैल को गड्ढे खोदे जा रहे थे। जहां पर कसेरू बक्सर निवासी पार्षद पति जयवीर गुर्जर ने विरोध कर दिया था। पार्षद पति ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों से कार्य से संबंधित अनुमति प्रमाण पत्र मांगा। पत्र न दिखाने पर पार्षद पति ने कहा कि खोदे गए गड्ढों को कोई भरेगा तक नहीं। 

इसके बाद मजदूरों को हड़काना कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने पार्षद द्वारा किए जा रहे विरोध पर आपत्ति जताई। इस दौरान कॉलोनी की एक महिला के साथ पार्षद की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर गुस्साए पार्षद ने महिला पर पिस्टल तान दी। वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूरों के साथ मारपीट की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने गंगानगर थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि पार्षद पति ने उसके साथ अभद्रता की है। पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया था। मैसेज में पुलिस पर एक विधायक के दबाव में आकर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विधायक पर बचाव का आरोप
मैसेज में दावा किया जा है कि एक विधायक बसपा पार्षद पति का पक्ष ले रहे हैं। विधायक की वजह से गंगागनगर पुलिस भी कार्रवाई करने से बच रही है। मुकदमा जानबूझकर हल्की धाराओं में दर्ज किया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें