फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा

Sun, 10 Mar 2024 12:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बसपा इन सीटों पर बड़ा दांव चलने की तैयारी कर रही है। पश्चिमी यूपी की इन दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने के एलान के साथ पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की सूची लगभग फाइनल कर दी है। 11 मार्च को मेरठ लोकसभा सीट से बदर अली के नाम की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


इसके साथ ही 12 या 13 मार्च को मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर समेत कई लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है। इन सीटों पर मुस्लिम, दलित और ओबीसी कार्ड खेला जा रहा है। मेरठ से बदर अली और मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति टिकट पाने वालों की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की हो रहीं चर्चाओं को शनिवार को बसपा सुप्रिमो ने अकेले चुनाव लड़ने के एलान के साथ विराम लगा दिया। पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की सूची फाइनल करके घोषणाओं का दौर भी शुरू कर दिया है। सहारनपुर और अमरोहा के बाद मेरठ से बदर अली और मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति के नाम पर मोहर लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर दोनों ही संभावित प्रत्याशियों ने अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसपंर्क भी शुरू कर दिया है।

शनिवार को बदर अली फूलबाग कॉलोनी स्थित बसपा जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक में पहुंचे। बसपा नेताओं ने उनको कार्यकर्ताओं के सामने प्रत्याशी के रूप में प्रस्तावित किया। बदर अली की मौजूदगी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की मेरठ के चारों विधान सभा सीटों पर पार्टी संगठन की समीक्षा की गई।

बसपा के मंडल प्रभारी कमल सिंह, शाहजहां सैफी, मोहित जाटव, जगरूप, ओमपाल खादर और जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने सेक्टर और बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन की स्थिति बदरअली के सामने रखी। मोहित जाटव ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक एक प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के सभी जनपदों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 11 मार्च को पीएल शर्मा स्मारक हॉल में आयोजित होगा। जिसमें पश्चिम प्रभारी समशुददीन राइन जहां लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। वहीं, कार्यकर्ताओं को लोकसभा सीट जीतने का पाठ पढ़ाया जाएगा। बैठक में बसपा नेता भोपाल चांदना, महावीर प्रधान, पप्पू आदि मुख्य रहे।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें