फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की लखनऊ रैली में चलने की अपील

विज्ञापन
रोहटा। गांव पूठखास में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। गांव पूठखास में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि रोहताश गौतम ने कार्यकर्ताओं को 9 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियों की रूपरेखा साझा की।
विज्ञापन

रोहताश गौतम ने कहा कि यह रैली बहुजन आंदोलन के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी संवाद और समन्वय बढ़ाना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. सुभाष प्रधान ने की। बाबूराम जाटव ने भी कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने की अपील करते हुए कहा कि यह रैली बहुजन समाज की एकजुटता और ताकत का प्रतीक होगी। सम्मेलन में भ्रमदास बोध, हेमंत प्रधान, प्रबुद्ध जाटव, जगरूप, सुनील मलिक, धर्मवीर सैनी, अमल सिंह, उमेश, केशपाल, और प्रमोद खड़ौली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें