फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर छावनी जीपीओ कपाउंड स्थित महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। उन्होेंने लंबित मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड रामस्वरूप ने कहा कि जनवरी 2021 का बकाया वेतन अविलंब दिलाया जाना चाहिए। कर्मचारियों को प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर वेतन मिलना चाहिए। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी नौ मांगों को जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि नॉन एक्जीक्यूटिव के वेतन संशोधन के संबंध में भी वार्ता की जानी चाहिए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों के चिकित्सा संबंधी बिलों का भुगतान कराया जाए। जिला उपाध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि छंटनी किए गए अनुबंधित कर्मचारियों को दोबारा रखा जाए। अनुकंपा आधारित नियुक्तियों पर अविलंब प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए। इस दौरान मदन सिंह यादव, रमेश कुमार, राजेश कुमार, ब्रजराम पाल, राधेश्याम शर्मा, जमील अहमद, रणवीर सिंह, जेपी शाही, सलेख चंद्र, राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें