फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर बवाल प्रकरण: बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर ने 60 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 12 Apr 2019 08:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
डीएम को मामले की जानकारी देते बीएसएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली के गांव रसूलपुर गुजरान में मतदान केंद्र पर हुए बवाल के प्रकरण में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर जसमीत सिंह की तरफ से अज्ञात 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कैराना लोकसभा संसदीय सीट पर गुरुवार को हुए मतदान के दौरान कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 171 व 172 पर सुबह करीब 11.20 बजे मतदाताओं के पहचान पत्र देखे जाने का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया था। बीएसएफ के जवानों ने लोगों को शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन भीड़ ने मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश की। इस दौरान जवानों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार देर रात 178 बटालियन बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर जसमीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

बयान और वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान
एसपी अजय कुमार का कहना है कि मतदान केंद्र पर हुए हंगामे के मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में उस समय वहां तैनात लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में जो वीडियो वायरल हो रही है, उन पर भी संज्ञान लेकर उनके आधार आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी जांच की जा रही है, भीड़ किसके नेतृत्व में आई थी और भीड़ के पीछे किन लोगों का सहयोग रहा है। सभी आरोपियों पर कानूनी शिकंजा सका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसफ के जवानों ने की 17 राउंड फायरिंग
बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में जवानों की तरफ से 17 राउंड हवाई फायरिंग होना बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ के तितर बितर होने के बाद मौके से आठ खोखा कारतूस बरामद हो गए, जबकि नौ खोखा कारतूस नहीं मिल सके।

गांव रसूलपुर गुजरान में कुछ लोगों ने बिना आईडी के मतदान करने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र में घुस गए और मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया। वहां पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था, लेकिन जब वे नहीं माने तब उन्होंने मजबूर होकर आत्मरक्षा और शरारती तत्वों की भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडर की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - अजय कुमार, एसपी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें