फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो सगे भाईयों की मौत से मचा कोहराम

Mon, 11 Dec 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बिजौर के नांगल थाना क्षेत्र के ग्राम सराय आलम निवासी माकपा नेता ब्रजवीर सिंह के ज्वालापुर (हरिद्वार) निवासी रिश्तेदार पशुपालन से जुड़े हैं। ब्रजवीर सिंह का पुत्र पवनवीर सिंह (45) खेतों के लिए खाद लेने के लिए रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से ज्वालापुर के लिए निकला था। ट्रॉली में खाद भरने के लिए वह गांव से तीन किसान चरन (37), लोकेश (30) और वीर सिंह (30) को साथ लेकर चला था।

पढ़ें : शादी से घर लौट रहा था परिवार, ट्रक में कार घुसने से 2 की मौत, कई घायल

सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच गैंडीखाता (उत्तराखंड) से हरिद्वार दिशा में बढ़ने पर रवासन नदी पुल पर पहुंची ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 20 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में ट्र्रैक्टर सवार दो भाई चरन और लोकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चला रहा पवनवीर और वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर श्यामपुर (उत्तराखंड) पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में पवनवीर सिंह को दिल्ली रेफर किया गया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल वीर सिंह को घर भेज दिया गया। उधर, दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारकर भागे ट्रक का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें