फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाई ने बहन की गर्दन काटकर बेरहमी से की हत्या, वजह जानकर कांप जाएगी रूह 

Sat, 04 Aug 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बहन की निर्मम हत्या का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में एक भाई द्वारा अपनी सगी बहन की बेरहमी से गला काटकर हत्या किए जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। हत्या का आरोपी युवक बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को घर में किसी की मौत हो जाने के झूठे बहाने से अपने साथ घर चलने को कहा और रास्ते में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद ही थाने में पहुंचकर अपना जुर्म पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं आखिर क्या था मामला :-

 

इस बात से बहन से नाराज था भाई

घटना शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है जहां एक भाई ने बहन के अपनी मर्जी से शादी कर लेने की नाराजगी के चलते इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं और बहन को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बहन का हत्यारे ने खुद ही थाने पहुंचकर अपनी करतूत पुलिस को बताई।

जानकारी के अनुसार जाकिर कॉलोनी गली नंबर 18 में क्ल्लू अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। कल्लू की बेटी गुलफ्शा उर्फ गुल्लो का अपनी ही गली के युवक आबिद पुत्र अलाउद्दीन से प्रेम प्रसंग हो गया और वह दो बार उसके साथ घर से चली गई। गुलफ्शा के भाई आशू उर्फ अस्सू ने इस बात पर काफी नाराजगी जताई और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। कुछ ही माह पूर्व गुलफ्शा ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। 

 
विज्ञापन

मौत का झूठा बहाना बनाकर बहन को लाया था साथ

शादी के बाद गुलफ्शा लक्खीपुरा में एक किराए के मकान में अपने पति के साथ रह रही थी। शुक्रवार देर रात उसका भाई उसके घर पहुंचा। युवक ने अपनी बहन को घर के किसी सदस्य की मौत की सूचना दी और उसे अपने साथ चलने को कहा। परिवार के सदस्य की मौत की सूचना पर बहन बिना कुछ सोचे समझे भाई के साथ चल दी। शनिवार को तड़के साढ़े तीन बजे आधे रास्ते पहुंचने पर हरि के खेत के नजदीक युवक ने एक पशु काटने वाला छुरा निकाला और बहन को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।

डेढ़ माह पहले दी थी हत्या की धमकी
बहन के शव को छोड़कर युवक अपने घर पहुंचा और परिवार को अपनी करतूत के बारे में बताया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच युवक थाना लिसाड़ी गेट पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूला।
 
पुलिस का कहना है कि युवक के परिवार से अलग रह रहा था। तकरीबन डेढ़ माह पूर्व बनन की शादी के बाद उसने कहा था कि वह अपनी बहन की गर्दन काट देगा। इस कारण परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें