फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संपत्ति के विवाद में साइना की हत्या के आरोपी जेठ-जेठानी को जेल भेजा

Fri, 02 May 2025 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

साधुनगर में संपत्ति के विवाद के कारण हुई साइना की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी जेठ इकरामुदीन और उसकी पत्नी नाजमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी महिला व उसका पति पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में साधुनगर में संपत्ति के विवाद के कारण हुई साइना की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी जेठ इकरामुदीन और उसकी पत्नी नाजमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पति राजुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


साधुनगर निवासी रियाजुद्दीन ने थाने पर केस दर्ज कराया था। इसमें बताया कि काफी समय पूर्व उनके मकान का बंटवारा हुआ था, लेकिन बड़ा भाई इकरामुद्दीन खुश नहीं था। इसे लेकर आरोपी पूर्व में कई बार पीड़ित परिवार से झगड़ा कर चुका था। बुधवार शाम बड़ा भाई इकरामुद्दीन शराब के नशे में अपनी पत्नी नाजमा के साथ उसके घर पहुंचा। घर पर उनका अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई थी।

इसी दौरान इकरामुदीन ने चाकू से राजुद्दीन और उसकी पत्नी साइना पर हमला कर दिया। हमले में पेट और सीने में चाकू के प्रहार से साइना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसको लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी दंपती को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें