उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक परिवार की सारी खुशियां उस वक्त चकनाचूर हो गईं जब उनका लाड़ले बेटे और बेटी को तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
नानौता क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद निवासी सुरेंद्र का दस साल का बेटा वंश और तेरह साल की बेटी मानसी घर के नजदीक बने तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
काफी देर बाद घटना की जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने घरवालों को सूचना दी और बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले। वहीं दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/