फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत चार गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। होटल संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन युवतियां भी मौके से मिलीं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से होटल संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस के अनुसार एनएच-58 बाईपास के पास स्थित रूम टू होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार शाम पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा और जांच शुरू की। मौके से दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी केशव और जानी क्षेत्र के भवी गांव निवासी रोहन चौधरी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: स्मृति: घर जला पर राख में भी जिंदा रही मोहब्बत, दंगों ने बदली बशीर बद्र की शायरी, इंसानियत पर कभी न टूटा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक भी गिरफ्तार
जांच के दौरान पता चला कि पिछले करीब पंद्रह दिनों से होटल का संचालन दौराला क्षेत्र के वलीदपुर गांव निवासी प्रिंस उर्फ रॉयल और खेड़ी गांव निवासी अंकुर सिवाच कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि होटल को तीन महीने पहले किराये पर लिया गया था। प्रिंस होटल के स्वागत कक्ष का काम संभालता था, जबकि अंकुर ग्राहकों और युवतियों को होटल तक लाने तथा सौदा तय कराने का कार्य करता था।

मौके से मिलीं तीन युवतियां
पुलिस को मौके से असम, पश्चिम बंगाल और लखनऊ की तीन युवतियां भी मिलीं। अधिकारियों के अनुसार तीनों बालिग हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री, भुगतान मशीन, चार मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें