फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी रेलिंग दे रही हादसे को न्योता

विज्ञापन
हस्तिनापुर क्षेत्र के बामनोली गांव के समीप बूढ़ी गंगा के पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी है। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
टूटी रेलिंग दे रही हादसे को न्योता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। क्षेत्र के बामनोली गांव के समीप बूढ़ी गंगा के पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी हुई है। जिसके चलते पुल पर बड़ा हादसा होने का अंदेशा बढ़ गया है। गत वर्ष लतीफपुर निवासी एक युवक इसी पुल से गिरकर बूढ़ी गंगा नदी में डूब गया था। इसके बावजूद संबंधित विभाग पुल की टूटी रेलिंग को नहीं ठीक करा रहा है। हालांकि इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया परंतु कई महीनों से स्थिति जस की तस है।
क्षेत्र के गांव बामनोली के समीप बूढ़ी गंगा के पुल की रेलिंग महीनों से टूटी पड़ी है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पुल के माध्यम से क्षेत्र के दर्जनों गांव हस्तिनापुर से जुड़ते हैं। इसी पुल से क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे हर रोज शिक्षा ग्रहण करने के लिए हस्तिनापुर जाते हैं। इस पुल पर भारी आवागमन रहता है। ग्रामीणों के अनुसार महीनों से इस पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इस पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खादर क्षेत्र और गंगा क्षेत्र में जाने के लिए अधिकारियों का यह मुख्य मार्ग है और आए दिन उनका भी इस पुल से आना जाता होता है, लेकिन किसी का भी ध्यान पुल की टूटी हुई रेलिंग की तरफ नहीं जा रहा है। महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि लगता है संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

गत वर्ष स्कूल से युवक की गिरने से हुई थी मौत
गत वर्ष इस पुल पर अचानक नीचे गिर जाने से लतीफपुर निवासी एक युवक की डूबकर मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पुल के आसपास काफी गहराई है। जहां से हर समय वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

टॉर्च जलाकर पैदल गुजरते हैं लोग
ग्रामीणों का कहना है कि रात में बाहरी वाहन चालक, भैंसा-बुग्गी एवं ग्रामीण टार्च जलाकर पुल पार करते हैं। इसके बाद पीछे से वाहन को गुजारते हैं
सात्विक आहार विचारों को करता है उन्नत
हस्तिनापुर। मनुष्य को हर हाल में शाकाहार अपनाना चाहिए। जीवन में सात्विक आहार हमारे विचारों को उन्नत करता है। हम स्वभाविक रूप से शांत होते हैं। क्रोध और हिंसा से मुक्त होकर हमारा जीवन परमशांति और परमानंद को प्राप्त होता है। जब तक हम जिंदा हैं, अपने शुभ आचरण से सात्विक आहार से उसे निर्भय, चिंता मुक्त, निरोग, आंतरिक संतोष और हार्दिक प्रसन्नता से भर सकते हैं। उक्त विचार क्षेत्र के ग्राम डाडी में रविवार को साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग में धीर सिंह ने बताया कि इसमें क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। सत्संग में अनुयायियों को युवाओं द्वारा शाकाहार, सदाचार, नशा मुक्ति, शराब बंदी का संकल्प भी दिलाया गया। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक उदयराज सिंह ने इस अवसर पर सभी युवाओं को शाकाहार अपनाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के जिलाध्यक्ष रतनलाल त्यागी, धनीराम चौहान, डॉक्टर अशोक, विपिन चौधरी, सीताराम, डॉ सुरेश, हरिराम सिंह, शीतल प्रसाद, आनंदपाल सिंह, गजराज सिंह, राजू सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें