फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के बोर्ड को तोड़ा, फिर हिंसा फैलाने की कोशिश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 12 Mar 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अंबेडकर का बोर्ड तोड़ने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का मामला अभी ठंडा भी पड़ा कि अब यहां हिंसा फैलाने की कोशिश की गई। बाबा साहब के बोर्ड को तोड़ा। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। यहां गांव जड़वड़ में शरारती तत्वों ने पंचायत घर में स्थापित बाबा साहब के बोर्ड को तोड़ दिया। इस घटना को लेकर दलित समाज में रोष फैल गया। दलितों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बोर्ड तोड़ने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दलित संगठनों व राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुलिस ने बोर्ड तोड़ने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दलितों को बमुश्किल शांत किया। 

ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ स्थित रविदास पंचायत घर में कई वर्ष पूर्व से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का बोर्ड स्थापित है। शनिवार की रात को शरारती तत्वों द्वारा बोर्ड को तोड़ दिया गया। रविवार की सुबह टूटे बोर्ड को देखकर दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। दलित लोगों ने बोर्ड तोड़े जाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : लेनिन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद मेरठ में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, हिंसा फैलाने की कोशिश

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर शहीद उधमसिंह सेना के अध्यक्ष विकास मेडियान व उपाध्यक्ष सौरव तेजियान, डीएम सेना के अमित शिवाजी गौतम सहित भीम आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी दलितों के साथ मिलकर हंगामा करना शुरू कर दिया। बोर्ड तोड़ने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

दलित संगठन के लोगों ने नवंबर माह में शुक्रताल में बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने वाले तथा जड़वड़ की घटना को लेकर शासन प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण सोच रखने के आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। नाराज लोगों ने अज्ञात में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सीओ ने दलितों को समझा बुझाकर उन्हें शांत किया तथा दोबारा बोर्ड को सुरक्षित स्थान पर लगवाकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें