फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीवनभर साथ निभाने का वर-वधू ने किया वादा

Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड मवाना के एक फार्म हाउस में 71 हिंदू और 14 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान नवदंपति को गृहस्थी का जरूरी सामान भी दिया गया।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी अंबरीश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर ब्लाॅक के 34, मवाना ब्लाॅक के 32, नगर पंचायत हस्तिनापुर के सात, नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के सात, नगर पंचायत बहसूमा से एक, नगर पंचायत फलावदा से तीन तथा नगर पालिका मवाना से एक जोड़े का विवाह हुआ। हिंदू समुदाय से 71 तथा मुस्लिम समुदाय से 14 जोड़े थे। पंड़ितों ने रीति-रिवाज के आधार पर हिंदू जोड़ों के फेरे कराए। मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पति डाॅ. योगेश प्रधान, समाजसेवी उदयवीर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता डाॅ. सुशील चौधरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा पंडित हरिओम शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव व मोहनपाल ने किया। योजना के तहत नवदंपति को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 35 हजार रुपये कन्याओं के खाते में, 10 हजार रुपये का सामान तथा छह हजार रुपये व्यवस्था में खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें