फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लूट की झूठी सूचना देने पर ईंट भट्टा संचालक व मुनीम गिरफ्तान, चालान

Sat, 14 Feb 2026 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में मेरठ के नेहरू नगर फूलबाग कॉलोनी निवासी भट्टा संचालक अमित बंसल और महीपाल निवासी गांव अख्खेपुर को लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को आरोपियों ने डायल 112 पर बीस लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने जब जांच की गई तो लेबर ठेकेदार से रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया। जिसमें दूसरे पक्ष को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने की नियत से आरोपियों ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। दोनों आरोपियों को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें