फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल ने फुटबाल प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंगानगर में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर टैप्स की टीम रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमडी दिवाकर ओझा, ऋचा सिंह व जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल के प्रणित को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, टैप्स के उज्ज्वल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर तथा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के आदित्य को सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाले खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाकर ओझा ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ऋचा सिंह ने युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। ललित पंत ने फुटबॉल के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में फुटबाल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। आगे एसोसिएशन की ओर से भी अधिक आयोजन कराएं जाएंगे। इस दौरान कपिल कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें