ब्रेन हेमरेज से होमगार्ड की मौत
मेरठ। ब्लड प्रेशर तेज हुआ और ब्रेन हेमरेज होने से होमगार्ड करीमुद्दीन (51) की मौत हो गई। वह फ्रंट लाइन कोरोना वर्कर थे और 12 फरवरी को उन्हें पुलिस लाइन में कोरोना की वैक्सीन लगी थी। वह फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अलीजान के साले और समधी भी थे। अहमद नगर गली नंबर एक में रहते थे। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। अलीजान ने बताया कि मंगलवार को करीमुद्दीन की अचानक तबियत खराब हुई। पहले उन्हें शहर में ही निजी अस्पताल में दिखाया गया। हालत में सुधार न होने पर इन्हें दिल्ली सफदरजंग ले जाया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया की ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण इन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया, जिस कारण इनकी मृत्यु हो गई है।