क्रेन से नहर से बाहर निकाली जा सकी ब्रेजा कार
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सलावा झाल गंगनहर पुल के निकट रविवार तड़के 3:45 बजे गंगनहर में गिरी ब्रेजा कार को तीन दिन बाद गोताखोरों ने ढ़ूंढ निकाला। एनडीआरएफ व निजी गोताखोर लगातार नहर में कार की तलाश कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार मुरादनगर से बुलाये गए दो निजी गोताखोरों ने कार को ढूंढ निकाला। बताया गया कि ये गोताखोर एक बड़ी मैगनेट से कार की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मैगनेट पानी के अंतर कार से चिपक गई। वहीं एनडीआरएफ की जांच में कार पानी के अंदर फंसी होने की पुष्टि की।
सीओ के मुताबिक हाइड्रा मशीन मंगावाई गई जिससे कार को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं।,पुलिस जांच के बाद पुष्टि हो सकेगी कि कार व इसमें मौजूद शव दिल्ली के कारोबारियों के ही हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद परिजनों ने सोमवार को सीओ सरधना पंकज सिंह से संपर्क किया था। बताया कि कार में उनके परिवार के युवा कारोबारी थे। पीएसी के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। जिसके तीन दिन बाद कार को खोजा जा सका।