फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड के नाम पर आनलाइन बेचे जा रहे थे नकली उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांडेड के नाम पर आनलाइन बेचे जा रहे थे नकली उत्पाद
विज्ञापन

- टीपी नगर पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने की संयुक्त कार्रवाई
- दो आरोपी किए गिरफ्तार, 170 शर्ट की गईं बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली उत्पादों की आनलाइन बिक्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से तीन नामी और ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाली 170 से ज्यादा डुप्लीकेट शर्ट बरामद की हैं। ब्रांड के हिसाब से इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये तक की बताई जा रही है।
कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम टीपी नगर एसओ विजय गुप्ता के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर से एक शख्स को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल सैनी निवासी गोलाबढ़ बताया। उसके पास मिले प्लास्टिक के बड़े बैग की तलाशी ली गई। उसके पास से काफी संख्या में ब्रांडेड कंपनियों की डुप्लीकेट शर्ट मिलीं।
विज्ञापन

पूछताछ में यह भी पता चला कि ये शर्ट उसने रिठानी निवासी अरिहंत जैन से खरीदी हैं। टीम ने उसे साथ लेकर अरिहंत जैन के प्रतिष्ठान पर छापा मारा और वहां से भी बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट शर्ट बरामद की गईं। पुलिस दोनों को थाने ले आई। उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अरिहंत जैन का पूरा बिजनेस फेसबुक पर ऑनलाइन चलता है। करीब दो माह पहले से कंपनी को नकली उत्पाद तैयार करने की सूचनाएं मिली थीं। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। अभी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है अनिल सैनी और अरिहंत के पास तक यह माल कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

टीम यह भी पड़ताल कर रही है कि ब्रांडेड के नाम पर और कितने लोग ऐसे उत्पाद बेच रहे हैं और किन-किन क्षेत्रों में उनका नेटवर्क है। सीओ अमित राय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे और जानकारियां जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें